मुंगेर शहर की तीसरी आंख से होगी निगरानी

Published at :17 Sep 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर शहर की तीसरी आंख से होगी निगरानी

मुंगेर : अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के संधारण में सीसी टीवी सर्विलांस की महत्ता एवं न्यायिक कार्यों में उसकी उपादेयता को चिह्नित कर मुंगेर नगर निगम क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जायेगा़ योजना के प्रथम चरण में मुंगेर के एक न ट्रैफिक से भगत सिंह चौक एवं किला दक्षिणी द्वार, सोझिघाट को इस […]

विज्ञापन

मुंगेर : अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के संधारण में सीसी टीवी सर्विलांस की महत्ता एवं न्यायिक कार्यों में उसकी उपादेयता को चिह्नित कर मुंगेर नगर निगम क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जायेगा़ योजना के प्रथम चरण में मुंगेर के एक न ट्रैफिक से भगत सिंह चौक एवं किला दक्षिणी द्वार, सोझिघाट को इस तकनीक से जोड़ा जायेगा़

पूरी व्यवस्था की मोनिटरिंग जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से होगी. ये बातें पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने अपने कार्यालय में विभिन्न संगठनों की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही़ उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में आम जन एवं व्यवसायी गृह, बैंक, शिक्षण संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इन संस्थानों के बाहर चतुर्दिक दिशा में सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था जरूरी है. हर हाल में दशहरा के पूर्व पटेल चौक,भगत सिंह चौक, सोझिघाट क्षेत्र में उच्च क्षमता वाले सीसी टीवी के कैमरे लगाये जाएंगे. विसर्जन मेला में उपद्रवी तत्वों से इस उपकरण के माध्यम से पुलिस सख्ती से निबटेगी.

बैठक में विभिन्न संगठनों के लोग मैजूद थे. मौके पर आईएमए, नागरिक मंच, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, में. निरंजन शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर सरीखे संस्थानों ने जहाँ तत्काल आर्थिक सहयोग की घोषणा की, वहीं आइटीसी, लायन क्लब, रेड क्रॉस, नोट्रेडम ने यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में एएसपी हरिशंकर प्रसाद, समाजसेवी निरंजन शर्मा, डॉ सुनील कुमार सिंह, कौशल किशोर पाठक, प्रदीप सुरेका, राजेश जैन, नोट्रेडम के प्रिंसिपल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल के निदेशक शरद सिंह, मो रउफ रहमानी,आइटीसी के वाइपी सिंह, बंदुक निर्माता संघ के अध्यक्ष सौरभ निधि, चेंबर के अध्यक्ष अशोक सितारिया एवं संतोष बंसल, अमरनाथ ललन, अभिषेक बॉबी, राज कुमार खेमका, हेमंत सिंह, निर्मल जालान, अमरनाथ केशरी, महावीर भगत तथा विभिन्न विद्यालयों व संगठनों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन