फर्जी प्रमाण पत्र पर हुआ खिलाड़ियों का चयन

Published at :05 Sep 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र पर हुआ खिलाड़ियों का चयन

मुंगेर : जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2017 में चयनकर्ता पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर छात्र को खेलाने एवं चयन का आरोप लगाया है. ताइक्वांडो प्रशिक्षक नीरज कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद यह चर्चा जोरों पर है कि […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2017 में चयनकर्ता पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर छात्र को खेलाने एवं चयन का आरोप लगाया है. ताइक्वांडो प्रशिक्षक नीरज कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद यह चर्चा जोरों पर है कि विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बड़े पैमाने पर धांधली बरती गयी है.

ताइक्वांडो के राष्ट्रीय पदक विजेता एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षक नीरज कुमार ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर कहा है कि पिछले दिनों 18 अगस्त को मुंगेर इंडोर स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय द्वारा विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल कार्यालय द्वारा चयनकर्ता के रूप में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं सचिव अमरदीप कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया. जिनके द्वारा फर्जी तरीके से एक छात्र दीपानंद को खिलाया गया.
जिसका उस समय विरोध भी किया गया. लेकिन खेल कार्यालय की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई. जबकि पूर्व में वर्ष 2015 में भी दीपानंद और राजवीर आनंद को गलत तरीके से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग दिलवाया गया था.
कहते हैं संघ के सचिव
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अमर कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह विद्यालय गेम है और कागजात की जांच करना खेल संयोजक की जिम्मेदारी होती है. हमलोग सिर्फ टेक्निकल जानकारी बच्चों को देते हैं और चयन करते हैं. विभाग ओवर एज की जांच कर कार्रवाई करे.
कहते हैं जिला खेल पदाधिकारी
जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने कहा कि अब तक फर्जी प्रमाण पत्र पर छात्र को खेलवाने के संबंध में किसी ने आवेदन नहीं दिया है. वैसे चयनित बच्चों को राज्य स्तर से मिले फार्म को भरने के लिए दिया गया था. फॉर्म भर कर जब जमा किया जायेगा तो उसको सत्यापित कराया जायेगा. उसके बाद ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन