Jamshedpur: टाटा मोटर्स में नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले सावधान, कंपनी ने जारी की चेतावनी
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 11 May 2026 5:52 PM
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स का मेन गेट
Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले ठगों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है. कंपनी ने लोगों से किसी भी फर्जी कॉल या एजेंट के झांसे में नहीं आने की अपील की है.
अशोक झा
Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने अपनी भर्ती प्रक्रिया को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है. सोशल मीडिया और अन्य अनधिकृत माध्यमों से नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी की शिकायतों को देखते हुए कंपनी ने उम्मीदवारों को सचेत रहने की सलाह दी है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि टाटा मोटर्स में भर्ती के लिए किसी भी स्तर पर पैसों का कोई लेन-देन नहीं होता है. टाटा मोटर्स ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आये. यदि कोई टाटा मोटर्स में नौकरी दिलाने के बदले पैसे मांगता है. तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या पुलिस को दें. किसी भी जानकारी के लिए केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लें.
भर्ती के लिए तय हैं तीन मुख्य मानक
कंपनी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्पष्ट किया है कि टाटा मोटर्स एक समान अवसर नियोक्ता है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. चयन के लिए मुख्य रूप से तीन मानकों को देखा जाता है. उम्मीदवार की शैक्षणिक और तकनीकी दक्षता. पद के अनुरूप उम्मीदवार की सक्षमता और बिजनेस आवश्यकता कंपनी की तत्कालीन जरूरतें.
पैसा मांगने वालों पर न करें भरोसा
कंपनी प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि टाटा मोटर्स भर्ती के किसी भी चरण में उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट या उपहार स्वीकार नहीं करती है. यदि कोई व्यक्ति या एजेंसी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर पैसों की मांग करते हैं, तो उसे पूरी तरह से फर्जी और धोखाधड़ी का हिस्सा माना जाना चाहिए. कंपनी ने युवाओं को बेहतर अवसर देने का वादा किया है, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार का शॉर्टकट या अवैध तरीका आपको नौकरी नहीं दिला सकता.
ये भी पढ़ें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










