डेंगू वार्ड में ताला, जांच घर बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर में एक बार फिर डेंगू के संभावित रोगी मिले हैं. यह क्षेत्र पूर्व से भी डेंगू प्रभावित रहा है और इसके करण मुंगेर सदर अस्पताल में डेंगू वार्ड भी बना है. लेकिन अस्पताल के डेंगू वार्ड में ताला लटका हुआ है. वहीं पिछले दो दिनों से अस्पताल का जांच घर भी बंद है़ मुंगेर […]
विज्ञापन
मुंगेर में एक बार फिर डेंगू के संभावित रोगी मिले हैं. यह क्षेत्र पूर्व से भी डेंगू प्रभावित रहा है और इसके करण मुंगेर सदर अस्पताल में डेंगू वार्ड भी बना है. लेकिन अस्पताल के डेंगू वार्ड में ताला लटका हुआ है. वहीं पिछले दो दिनों से अस्पताल का जांच घर भी बंद है़
मुंगेर : संक्रामक बीमारियों के रोकथाम व बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं. किंतु अस्पतालों में संक्रामक मरीजों के इलाज व जांच की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हैं. सदर अस्पताल में पिछले तीन दिनों से डेंगू का एक संभावित मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा है़
किंतु उसका इलाज होना तो दूर की बात, अब तक उसकी जांच भी नहीं हो पायी है़ जिसके कारण मरीज का प्लेटलेट्स लगातार घट रहा. दूसरी ओर सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में ताला लगा है. सदर अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए एक विशेष वार्ड बनाया गया है़
किंतु इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा न तो चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है और न ही मेडिकल स्टाफों का ही़ हाल यह है कि वार्ड के मेन गेट में ताला लटका हुआ है तथा डेंगू के संभावित मरीज को सामान्य मरीजों के साथ भरती किया जा रहा है़ ऐसे में डेंगू को लेकर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से उदासीन बना है. जबकि जिले में डेंगू ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है़
डेंगू से मुंगेर में कइयों की जा चुकी है जान : जिले में डेंगू का इतिहास काफी पुराना है़ इसका सबसे पहला मामला वर्ष 2007 में शहर के मोगलबाजार में पाया गया था़
जिसमें तीन लोगों की मौत भी हो गयी थी़ उसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाये गये कदम से डेंगू पर लगाम लगाया गया था़ किंतु वर्ष 2013 में फिर से डेंगू के 24 मरीज पाये जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा जगा तथा रोकथाम के प्रयासों के कारण वर्ष 2014 में डेंगू के एक भी मामले नहीं पाये गये़ किंतु स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता के कारण वर्ष 2015 में फिर से डेंगू के 25 मरीज सामने आये़
प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार तथा रविवार को छुट्टी रहने के कारण जांच घर बंद है़ सोमवार को मरीज की जांच की जायेगी. डेंगू वार्ड को पुन: चालू किया जायेगा.
धरहरा प्रखंड के बंगलवा सतघरवा निवासी दोरिक यादव पिछले 1 सितंबर से ही इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती है़ वह डेंगू का संभावित मरीज है.
उसे अस्पताल में भरती तो कर लिया गया, किंतु अब तक उसकी जांच नहीं हो पायी है़ 1 सितंबर को परिजनों ने मरीज का जांच एक निजी क्लिनिक में कराया़ जहां रिपोर्ट में उसका प्लेटलेट्स 72,000 के करीब बताया गया है़ डेंगू का जांच निजी क्लिनिक में काफी महंगा होने के कारण परिजनों ने दुबारा नहीं करवाया़ उन्हें बताया गया कि सदर अस्पताल में डेंगू का जांच नि:शुल्क ही किया जाता है़ इसके बाद से परिजन जांच घर खुलने का इंतजार कर रहे हैं.
48 घंटे से बंद है जांच घर : वैसे तो सदर अस्पताल में जांच घर को 24 घंटे सातों दिन खुला रखने का प्रावधान है़ किंतु पिछले 48 घंटे से जांच घर बंद है़ शनिवार को जहां बकरीद की छुट्टी का हवाला देते हुए जांच घर को बंद रखा गया, वहीं रविवार को जांच घर के स्टाफ साप्ताहिक छुट्टी मनाते हैं. जांच में काफी देर होने के साथ-साथ मरीज का प्लेटलेट्स लगातार घटता जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










