डायन बता दबंगों ने महिला को पीटा,पुत्री भी हुई घायल

Published at :21 Jun 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बता दबंगों ने महिला को पीटा,पुत्री भी हुई घायल

शर्मनाक. बेटी की बीमारी व मवेशी की मौत का बताया जिम्मेवार मुंगेर : कहने को तो हमारे समाज में महिला को देवी माना जाता है़ जिसे सब लोग पूजते हैं, किंतु समाज में ही कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अंधविश्वास में आकर उस महिला की पिटाई करते हैं तथा पूरा समाज तमाशबीन बना रहता […]

विज्ञापन

शर्मनाक. बेटी की बीमारी व मवेशी की मौत का बताया जिम्मेवार

मुंगेर : कहने को तो हमारे समाज में महिला को देवी माना जाता है़ जिसे सब लोग पूजते हैं, किंतु समाज में ही कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अंधविश्वास में आकर उस महिला की पिटाई करते हैं तथा पूरा समाज तमाशबीन बना रहता है़ धरहरा थाना क्षेत्र के छोटी लगमा गांव में मंगलवार को कुछ दबंगों ने एक महिला को डायन बता कर जम कर पिटाई की. महिला को बचाने गयी उसकी पुत्री को भी दबंगों ने बुरी तरह पीटा़ महिला तथा उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी़ परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है़
छोटी लगमा निवासी श्रवण राम की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उसके पड़ोसी मकेश्वर राम की पत्नी बबुनी देवी का तबीयत अक्सर खराब रहती है़ पिछले महीने उसका मवेशी भी मर गया था़ इसे लेकर वह बार-बार उसे डायन बता कर प्रताड़ित करते रहता है. मंगलवार को भी मकेश्वर तथा उसके परिजन उसे डायन बता कर पिटाई करने लगे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी़
घायल शांति देवी के बयान पर मकेश्वर राम के खिलाफ प्राथमिकी
जब उसकी पुत्री सपना कुमारी अपनी मां को बचाने गयी तो दबंगों ने उसे भी बुरी तरह पीट दिया़ घायल अवस्था में दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ वहीं घायल शांति देवी के बयान पर पुलिस ने मकेश्वर राम तथा उसके परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन