एसपी कार्यालय के समीप बेखाैफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटे ढाई लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुआ लूटकांड, देखें वीडियो

मुंगेर : एसपी कार्यालय के समीप बाइक सवार दो लुटेरों ने एक स्थानीय ठेकेदार से करीब ढाई लाख रुपये नकद छीन कर भागने में सफल हो गये. हालांकि, लूट की घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गयी है. एसपी कार्यालय के समीप दिनदहाड़े हुई घटना बताती है कि अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ […]
मुंगेर : एसपी कार्यालय के समीप बाइक सवार दो लुटेरों ने एक स्थानीय ठेकेदार से करीब ढाई लाख रुपये नकद छीन कर भागने में सफल हो गये. हालांकि, लूट की घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गयी है. एसपी कार्यालय के समीप दिनदहाड़े हुई घटना बताती है कि अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है. वहीं, एसपी ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर आम लोगों से मदद की अपील की है.
एक स्थानीय ठेकेदार मो आसिम अपने कर्मियों को भुगतान करने के लिए शुक्रवार को करीब 10 बजे यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया से ढाई लाख रुपये निकालने के बाद काले बैग में लेकर मुंगेर एसपी कार्यालय के समीप जैसे ही अपनी कार से उतर कर खड़े हुए, वैसे ही पहले से पीछा कर रहे दो बाइक सवार उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर भागने में सफल हो गये. एसपी कार्ययालय के समीप घटी घटना की सारी रिकॉडिंग सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी. ज्ञात हो कि मुंगेर में इससे पहले भी इस तरह की लूट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. लूट की इन सभी घटनाओं का पर्दाफाश अज तक पुलिस नहीं कर सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










