इंडोर स्टेडियम परिसर से सोलर लाइट की तीन बैटरी चोरी

Published at :09 Jun 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम परिसर से सोलर लाइट की तीन बैटरी चोरी

लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही कीमत पहले भी हो चुकी है यहां से बैटरी की चोरी मुंगेर : जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के सामने स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर से बुधवार की रात चोरों ने सोलर लाइट की तीन बैटरी चुरा ली. इस मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस चोरों […]

विज्ञापन

लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही कीमत

पहले भी हो चुकी है यहां से बैटरी की चोरी
मुंगेर : जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के सामने स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर से बुधवार की रात चोरों ने सोलर लाइट की तीन बैटरी चुरा ली. इस मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है. स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सांसद निधि से इंडोर स्टेडियम में दो सोलर लाइट लगायी गयी थी. एक सेट में चार बैटरी होती है. बुधवार की रात चोरों ने एक पोल से दो एवं दूसरे पोल से एक बक्से का ताला तोड़ कर तीन बैटरी की चोरी कर लिया. जिसकी कीमत लगभग 50 हजार से अधिक आंकी जा रही है. जबकि इसी परिसर में इवीएम रखा जाता है.
इसकी रखवाली के लिए तीन बिहार पुलिस के जवान तैनात थे. लेकिन 10 दिन पूर्व दो सिपाही को वहां से वापस बुला लिया गया. एक मात्र जवान शिवकुमार का कहना है कि 11 बजे रात तक वह परिसर में घूमता रहा. उसके बाद वह सो गया. उसके सोने के बाद ही चोर दीवार फांद कर अंदर आये और तीनों बैटरी चुरा ले गये. चोरी की सूचना जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह को मिली. क्योंकि वे रोजाना इंडोर स्टेडियम में जिम करने के लिए पहुंचते हैं. उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली थानेदार को अविलंब चोरों की गिरफ्तारी का आदेश दिया. विदित हो कि दो वर्ष पूर्व भी स्टेडियम परिसर में एक सोलर लाइट लगी थी, जिसकी बैटरी चोरी हो गयी थी. वह बेकार पड़ा हुआ है. शहर में चर्चा है कि जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के सामने ही इंडोर स्टेडियम है. बावजूद इसके अतिसुरक्षित किला परिसर से चोरी होना पुलिसिया गश्ती की पोल खोल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन