चिकित्सक से रंगदारी मांगनेवाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

होमियोपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश चंद्र दुबे से मांगी थी रंगदारी शास्त्रीनगर से मुकेश भगत को रंगदारी मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार बरियारपुर : प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश चंद्र दुबे से रंगदारी मांगने वाले युवक मुकेश भगत को बरियारपुर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
होमियोपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश चंद्र दुबे से मांगी थी रंगदारी
शास्त्रीनगर से मुकेश भगत को रंगदारी मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार
बरियारपुर : प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश चंद्र दुबे से रंगदारी मांगने वाले युवक मुकेश भगत को बरियारपुर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मुहल्ला स्थित उसके घर से हुई.
विदित हो कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी होमियोपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश चंद्र दुबे उर्फ टीपू को लगातार फोन कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी.
इतना ही नहीं चिकित्सक के रिश्तेदार व दोस्तों को भी युवक ने फोन कर कहा कि डॉक्टर को बोल दो कि दो लाख रुपये रंगदारी दे अथवा अंजाम बुरा होगा. रंगदारी मांगने वाला युवक ने अपना नाम व पता भी बताया. परेशान होकर डॉ नीतीश ने बरियारपुर थाना में मंगलवार को उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह शास्त्रीनगर स्थित घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर आरोपित की गिरफ्तारी से चिकित्सक व उसके परिजनों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










