पूर्व सीडब्लूएम पर दर्ज हो प्राथमिकी

जमालपुर : जमालपुर के पूर्व मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा के कार्यकाल की जांच की मांग मोरचा बहुत पहले से कर रहा है. परंतु रेलवे बोर्ड के पूर्व एमएम के शह पर मामले को दबाया जाता रहा. जिसके कारण करोड़ों के वैगन घोटाले का मामला प्रकाश में आया है. ये बातें जमालपुर रेल निर्माण […]
जमालपुर : जमालपुर के पूर्व मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा के कार्यकाल की जांच की मांग मोरचा बहुत पहले से कर रहा है. परंतु रेलवे बोर्ड के पूर्व एमएम के शह पर मामले को दबाया जाता रहा. जिसके कारण करोड़ों के वैगन घोटाले का मामला प्रकाश में आया है. ये बातें जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा के संयोजक पप्पू यादव ने मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि वैगन घोटाला अरबों रूपये का है.
पूर्व सीडब्लूएम ने मुख्यालय को गलत एमसीडीओ रिपोर्ट भेज कर गुमराह किया है. वित्तीय वर्ष 2016-17 के अप्रैल से अक्तूबर तक मुख्यालय को भेजे गये रिपोर्ट में प्रत्येक महीने का आउट टर्न धोखा है. रिपोर्ट में कुल 3,228 वैगन का आउट टर्न बताया गया है, जबकि वास्तव में यह संख्या 2,533 ही है. इस प्रकार से कुल 695 वैगन का अंतर बनता है, जिसका जवाब रेलवे बोर्ड को देना चाहिए. मौके पर राजकुमार शर्मा, भाजपा नेता अंजय वर्मा, सीपीआइ के मुरारी प्रसाद, नीरज यादव, मनोज क्रांति, कुमार प्रभाकर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










