शिवहर से अयोध्या तक साइकिल यात्रा पर निकले युवक

गौमाता व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता को लेकर शिवहर से अयोध्या तक साइकिल यात्रा पर निकले युवक शनिवार को चकिया पहुंचे.
चकिया. गौमाता व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता को लेकर शिवहर से अयोध्या तक साइकिल यात्रा पर निकले युवक शनिवार को चकिया पहुंचे.जहां शहर के युवाओं ने दोनों यात्रियों का जोरदार स्वागत किया.इस दौरान युवाओं व बच्चों ने यात्रियों के साथ सेल्फी ली तथा यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामना की. शुक्रवार को शिवहर जीरो माइल निवासी अंकित कुमार पिता अरविंद पांडे तथा गौरीशंकर पिता लालबाबू ठाकुर शिवहर से अयोध्या तक 400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले.जिसका उद्देश्य गौमाता व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना है .इस दौरान अंकित स्केटिंग तथा गौरीशंकर साइकिल से यात्रा कर रहे हैं .यात्री अंकित ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने बिना पैसे के यात्रा आरंभ की है. यात्रा के दौरान लोगों का भी हर प्रकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है. यात्री गौरीशंकर ने बताया कि उनका लक्ष्य पांच से छह दिनों में यात्रा पूरी करना है. यात्रा गौमाता व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही सनातन धर्म की मजबूती को भी प्रदर्शित करेगी .यात्रा के दौरान केवल मंदिरों में वें विश्राम करेंगे. उनका स्वागत करने वालों में अरविंद सिंह, प्रमोद कुशवाहा,जितेन्द्र जयसवाल, बैधनाथ साह, रंजीत ठाकुर, सतेन्द्र गिरी सहित अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




