ePaper

व्यवसायियों के लिए सदैव रहेंगे उपलब्ध : डीएम

Updated at : 21 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों के लिए सदैव रहेंगे उपलब्ध : डीएम

व्यवसायिक संगठन मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा छोटा बरियारपुर स्थित एक होटल में जिला प्रशासन व्यवसायी संवाद आयोजन हुआ.

विज्ञापन

मोतिहारी.व्यवसायिक संगठन मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा छोटा बरियारपुर स्थित एक होटल में जिला प्रशासन व्यवसायी संवाद आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने व मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा किया गया. चैंबर के महासचिव आलोक कुमार ने विभिन्न सदस्यों और जिला के कोने कोने से आए व्यावसायिक संघों के तरफ से प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों को पहले प्रस्तुत किया. व्यवसायियों द्वारा मूल रूप से विभिन्न लाइसेंसों के आवेदन एवं नवीकरण में हो रही बाधा को दूर करने तथा नगर निगम के द्वारा साफ सफाई एवं ट्रैफिक के मुद्दे पर काम करने की जरूरत पर बल दिया. डीएम सौरव जोड़वाल ने कहा कि किसी भी परेशानी की हालत में वह व्यवसायियों के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे. एसपी स्वर्ण प्रभात ने साइबर क्राइम एवं व्यवसायियों को हो रही परेशानी के संदर्भ में निदान का आश्वासन दिया. नगर निगम आयुक्त ने कुछ सुविधाओं को ऑनलाइन करने की जानकारी दी, एवं नगर निगम के द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया.

इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक संगठन से आए अधिकतर लोगों ने खुले में बढ़ रहे मांस बिक्री पे ध्याना दिलाया .संवाद कार्यक्रम की बड़ी विशेषता यह रही कि कई मुद्दों का हाथों हाथ निष्पादन डीएम और पुलिस अधीक्षक ने किया. संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने समस्याओं के निष्पादन को बड़ी उपलब्धि बताया. मौके पर सदर एसडीओ श्वेता भारती, ट्रैफिक डीएसपी नवल किशोर,साइबर डीएसपी अभिनव पराशर आदि संवाद में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जिला व प्रखड के संगठनों ने भी भाग लिया. डिप्टी मेयर डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, संजय जयसवाल ,अनुपम जायसवाल, राजीव विजडम, महेश सिन्हा, सुनील कुमार श्रीवास्तव , सदस्य श्याम कुमार, अरविन्द सर्राफ, रवि शेखर, राय राहुल शर्मा, पूर्व अभिमन्यु कुमार, हेमंत कुमार, राजूकुमार, आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में जिले के व्यवसायी उपस्थित रहे. उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन से हुई.

व्यवसायिक संगठनों ने रखी प्रमुख मांगें

– खुले में मांस – मच्छली के बिक्री पर हर हाल में लगे रोक- शहर में साफ सफाई व ट्राफिक व्यवस्था की जाय दुरूस्त

– लाइसेंस व नवीकरण की समस्याओं को किया जाय सरल- बढ़े साइबर क्राइम के मामले को भी व्यवसायियों ने उठाया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन