14 जुलाई से शुरू होंगे नए राशन कार्ड के आवेदन, पहले तैयार कर लें ये 8 जरूरी दस्तावेज
एसडीओ मंगला कुमारी
बिहार सरकार 14 जुलाई 2026 से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर रही है. स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर आवेदन के लिए जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे 8 जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे.
Ration Card Application: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से 14 जुलाई 2026 से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. सभी आवेदन स्मार्ट पीडीएस (Smart PDS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.
आपके शहर में
एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि जिन पात्र परिवारों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है, वे निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन के लिए ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य
ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे—
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आवेदक के हस्ताक्षर
- परिवार का सामूहिक फोटो
- बैंक पासबुक की छायाप्रति
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- सक्रिय मोबाइल नंबर
पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
एसडीओ ने बताया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इच्छुक लाभार्थियों को स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा.
उन्होंने कहा कि आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.
पात्र परिवारों तक सूचना पहुंचाने की अपील
एसडीओ मंगला कुमारी ने लोगों से अपील की कि इस जानकारी को अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड और खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रह जाए.
उन्होंने पात्र लाभुकों से समय पर आवेदन करने की भी अपील की, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनके आवेदन का शीघ्र निष्पादन किया जा सके.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए