क्रेडिट कार्ड अपडेट करने से पहले पढ़ लें यह खबर, मोतिहारी में शख्स को लगी 4.65 लाख की चपत

Updated:
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर ₹4.65 लाख की ठगी, मोतिहारी में सनसनी

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने से पहले पढ़ लें यह खबर, मोतिहारी में शख्स को लगी 4.65 लाख की चपत

मोतिहारी में साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड अपडेट का झांसा देकर ₹4.65 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है. लोगों को अनजान लिंक और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Motihari Cyber Crime: मोतिहारी में साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा दिया और एक लिंक भेजकर ₹4.65 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है. पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की अपील की है.

फर्जी SBI अधिकारी बनकर किया फोन

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी शत्रुधन साह के मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड अपडेट नहीं है. इसके बाद उसने एक लिंक भेजकर उसे खोलने और प्रक्रिया पूरी करने को कहा.

एक क्लिक के बाद चार ट्रांजेक्शन में उड़ी रकम

पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर बताए गए निर्देशों का पालन किया, कुछ ही मिनटों में उनके क्रेडिट कार्ड से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाल ली गई. ठगों ने ₹1,49,900, ₹1,49,900, ₹82,900 और ₹82,900 की निकासी कर कुल ₹4,65,600 उड़ा लिए.

साइबर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद साइबर थाना, मोतिहारी में मामला दर्ज किया गया. पुलिस कॉल करने वाले मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस ने जारी की अहम सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक कभी भी फोन कर ओटीपी, कार्ड डिटेल, सीवीवी या किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए नहीं कहता. किसी भी अनजान लिंक को खोलने या निजी बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें. थोड़ी सी लापरवाही से लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है.

यह भी पढे़ं: गर निगम के राजस्व संग्रहण की रफ्तार हुई धीमी, अप्रैल महीने में महज 7.91% की हुई वसूली


विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन