चंपारण के युवा उद्यमी की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात, बोले- बिहार के लिए कुछ बड़ा करना ही मेरा मिशन

Author Intejarul haq|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आदर्श

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आदर्श

मोतिहारी के युवा उद्यमी आदर्श ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. उन्होंने बिहार के विकास, शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को लेकर विस्तार से चर्चा की. बैठक में युवाओं को रोजगार सृजित करने वाला बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के युवा सामाजिक उद्यमी और स्किलज़ो (Skillzo) के संस्थापक आदर्श ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बिहार के विकास, शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

आदर्श हाल ही में कतर स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में चयनित हुए हैं. उन्हें ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय के रूप में भी पहचान मिली है.

बिहार के युवाओं के लिए साझा किया विजन

बैठक के दौरान दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि देश के सबसे युवा राज्यों में शामिल बिहार के पास अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में आने वाले वर्षों में ऐसे युवाओं को तैयार करने की जरूरत है, जो नवाचार और उद्यमिता के जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा करें.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आदर्श को बिहार के लिए बड़े स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

"बिहार के लिए काम करना मेरा मिशन"

आदर्श ने कहा कि बिहार के लिए काम करना उनके जीवन का मिशन है. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और अपने स्टार्टअप स्किलज़ो के माध्यम से प्राप्त ज्ञान, अनुभव और वैश्विक नेटवर्क का उपयोग वे बिहार के युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने में करेंगे.

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास उद्यमिता को बढ़ावा देने और राज्य के समग्र विकास में योगदान देने का रहेगा.

स्कूली स्तर से विकसित हो उद्यमिता की सोच

चर्चा के दौरान आदर्श ने सुझाव दिया कि उद्यमिता की भावना केवल कॉलेज स्तर पर नहीं, बल्कि स्कूल से ही विकसित की जानी चाहिए.

उन्होंने "एंटरप्रेन्योरशिप-फर्स्ट" सोच पर आधारित नई पीढ़ी तैयार करने का विजन साझा करते हुए कहा कि यदि स्कूली शिक्षा में नवाचार और समस्या समाधान की सोच को शामिल किया जाए, तो छात्र नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

मॉडल स्कूलों पर भी हुई चर्चा

बैठक में राज्य के प्रत्येक प्रखंड में विकसित किए जा रहे आधुनिक मॉडल स्कूलों की अवधारणा पर भी चर्चा हुई.

आदर्श ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्यमिता की संस्कृति का समन्वय ही बिहार को नई दिशा देगा और युवाओं के लिए बेहतर अवसर तैयार करेगा.

आईपीएस अमित लोढ़ा भी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा भी मौजूद रहे. आदर्श ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन