मोतिहारी के बाजारों में बिजली और इंटरनेट के तारों का मकड़जाल, बारिश के बाद बढ़ा हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन
शहर में तारों का मकड़जाल बना जानलेवा, बारिश के बीच हर पल हादसे का खतरा

शहर का व्यस्तम मार्ग मीना बाजार में बेतरकीब लटके तार

मोतिहारी के प्रमुख बाजारों में बिजली, टेलीफोन, इंटरनेट और केबल के बेतरतीब तार लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं. मीना बाजार रोड की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां उलझे हुए तार कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं.

विज्ञापन

Motihari News: शहर के प्रमुख बाजारों में बिजली, टेलीफोन, इंटरनेट और केबल के बेतरतीब तार लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं. मीना बाजार रोड की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां सड़क के दोनों ओर घरों और दुकानों के ऊपर दर्जनों तार एक-दूसरे में उलझे हुए लटक रहे हैं.

कई स्थानों पर लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बिजली के अतिरिक्त तार भी जोड़ दिए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है.

बारिश के बाद बढ़ी चिंता

सोमवार रात हुई तेज बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है. मीना बाजार रोड शहर का प्रमुख व्यावसायिक इलाका है, जहां सुबह से देर रात तक हजारों लोगों की आवाजाही रहती है.

इसी तरह हिंदरी बाजार और मधुबन छावनी चौक रोड पर भी बिजली और संचार सेवाओं के तार अव्यवस्थित तरीके से लटके हुए हैं.

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यदि बिजली का कोई तार टूटकर सड़क पर गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है. बाजारों में लगातार भीड़ रहने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है.

लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है.

लोगों ने सुझाया स्थायी समाधान

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग, बीएसएनएल, केबल ऑपरेटरों और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों से संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है.

लोगों ने सुझाव दिया है कि—

  • सभी बिजली और संचार तारों का संयुक्त सर्वे कराया जाए.
  • जर्जर और अनुपयोगी तारों को तत्काल हटाया जाए.
  • सभी तारों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित तरीके से खंभों पर बांधा जाए.
  • जहां संभव हो, वहां भूमिगत केबल बिछाई जाए.
  • बिना अनुमति खींचे गए तारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
  • नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

स्थानीय लोगों का मानना है कि इन कदमों से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन