Motihari : वैशाली ने एक तरफा मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से किया पराजित
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 06 Dec 2025 6:01 PM
स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे चकिया चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमिफाइनल शनिवार को सन्नी एलेवेन हिमाचल प्रदेश और धमाका एलेवेन वैशाली के बीच खेला गया.
-गेंदबाजों की बदौलत वैशाली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चकिया. स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे चकिया चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमिफाइनल शनिवार को सन्नी एलेवेन हिमाचल प्रदेश और धमाका एलेवेन वैशाली के बीच खेला गया.वैशाली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.वैशाली के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए महज 89 रनों पर हिमाचल प्रदेश की पूरी टीम को आउट कर दिया. वैशाली की गेंदबाजी के आगे हिमाचल प्रदेश की टीम महज 13.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई.वैशाली के गेंदबाज तुषार और प्रेमरतन ने 3-3 विकेट लिए.हिमाचल की तरफ से एक मात्र बल्लेबाज तुषार (31) ही कुछ संघर्ष करते दिखे. महज 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली की टीम ने आसानी से छठे ओवर में ही सात विकेट से जीत हासिल कर ली.वैशाली की तरफ से बल्लेबाजी में तुषार ने सर्वाधिक पच्चीस रनों का योगदान दिया.वैशाली के खिलाड़ी तुषार को उसके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब इंद्रजीत सिंह निप्पी द्वारा दिया गया.इसके पूर्व मुख्य अतिथि अरूप मजुमदार द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिला परिचय प्राप्त किया गया.कल चकिया चैंपियंस ट्राफी का दूसरा सेमीफाइनल मुजफ्फरपुर और छपरा के बीच खेला गया.छपरा ने शुक्रवार को गत विजेता नीलम एलेवेन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है.आज के मैच में हरप्रीत सिंह प्रिंस व सेराजुल होदा टूल्लू ने मैदानी अंपायर की भूमिका निभाई.इस मौके पर उद्घोषक प्रियांशु श्रीवास्तव, संजय कुमार, प्रकाश पासवान स्कोरर रजत श्रीवास्तव, मुद्दस्सिर,दीपक सिंघम, कार्तिक राज सहित आयोजन समिति सदस्य और काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










