Motihari: उर्वरक की मांग को देखते हुए जिले में पहुंचा पहला रैक

Updated:
विज्ञापन
Motihari: उर्वरक की मांग को देखते हुए जिले में पहुंचा पहला रैक

खरीफ मौसम में उर्वरक की मांग चरम सीमा पर है. किसानों द्वारा उर्वरक की मांग को देखते हुए पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत दो रैक प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. खरीफ मौसम में उर्वरक की मांग चरम सीमा पर है. किसानों द्वारा उर्वरक की मांग को देखते हुए पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत दो रैक प्राप्त हुआ है, जिसमें मैटिक्स फर्टिलाईजर्स का रैक शुक्रवार को मोतिहारी रैक प्वाइंट पर पहुंचा. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह की उपस्थिति में ही रैक प्वाइंट से जिले के सभी प्रखंडों में मांग के अनुरूप खुदरा उर्वरक विक्रेता को उर्वरक उपलब्ध कराया गया. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अगले दो दिनों में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि. का भी रैक प्राप्त हो जायेगा. साथ ही अगले सप्ताह में नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड एवं यारा फर्टिलाइजर्स का रैक भी प्राप्त हो जायेगा, जिससे जिले की स्थिति और भी अच्छी हो जायेगी. उन्होंने बताया गया कि पूर्वी चम्पारण जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है. कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन किसानों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है. किसानों को सुगमतापूर्वक एवं निर्धारित दर पर उर्वरक की प्राप्ति हो के लिए जिले के सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकारों की प्रतिनियुक्ति की गई ताकि किसानों को आसानीपूर्वक उर्वरक की प्राप्ति हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन