डुमरियाघाट में सड़क हादसे के बाद घायल युवक ने तोड़ा दम, तीन बाइकों की हुई थी टक्कर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट में एक गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा धवनी पुल के पास तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ था.

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. वह हुसैनी पंचायत के डीह टोला निवासी राजेश महतो का पुत्र था.

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.

धवनी पुल के पास हुई थी तीन बाइकों की टक्कर

जानकारी के अनुसार, बुधवार को धवनी पुल के समीप तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी.

हादसे में बाइक सवार कई युवकों को मामूली चोटें आई थीं, जबकि प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजन उसे इलाज के लिए जिले के एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन