Motihari: नपं मुख्य पार्षद व पार्षदो को दिलाई गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
Motihari: नपं मुख्य पार्षद व पार्षदो को दिलाई गयी शपथ

अनुमंडल सभागार में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं 15 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी.

विज्ञापन

Motihari: पकड़ीदयाल. अनुमंडल सभागार में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं 15 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को मोतिहारी सदर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गौरव कुमार ने शपथ दिलाई. सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों को बिना भेदभाव, निष्पक्ष एवं ईमानदारी पूर्वक निभाने की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य पार्षद शंभू पासवान, उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, वार्ड पार्षद वार्ड एक से राम एकबाल राम, वार्ड दी से उषा देवी, वार्ड तीन से जितेन्द्र कुमार, वार्ड चार से टुन्ना कुमार, वार्ड पांच से अमरेश कुमार त्रिपाठी, वार्ड छह से सियापरी देवी, वार्ड सात से संजय कुमार, वार्ड आठ से सांझा देवी, वार्ड नौ से खैरून नेशा, वार्ड 10 से दिनेश कुंअर, वार्ड 11 से सुधीर कुमार, वार्ड 12 से अनीता कुमारी, वार्ड 13 से नारायण ठाकुर, वार्ड 14 से रजिया देवी एवं वार्ड कैलाशी देवी को शपथ दिलाई गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
नवीन कुमार

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार

नवीन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन