ePaper

Motihari: शराब के साथ दो तस्कर सहित सात गिरफ्तार

Updated at : 17 Apr 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: शराब के साथ दो तस्कर सहित सात गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग - अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

Motihri : बंजरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग – अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब बरामद किया है. साथ ही चार बाइक व दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस उक्त कार्रवाई थाना क्षेत्र के खैराघाट नदी किनारे से 50 लीटर देसी चुलाई शराब व तीन बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है, जबकि शंकर ढाबा के समीप से 70 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व एक बाईक को जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के अजगरवा का भूपनारायण सहनी व गोखुला का नरेश मुखिया है. जबकि दो फरार हो गए. वही चैलाहां चौक से पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार पियक्कड़ों में सुगौली थाना के मेहवा का महाशंख सहनी, कमांडर सहनी, पेंटर सहनी, रिबन सहनी व अनिल सहनी है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सभी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फरार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन