Motihari: साक्षी ने लेफ़्टिनेंट बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 5:12 PM
इरादे नेक हो तो सपने भी साकार होते हैं अनुमंडल स्थित माधोपुर गोविन्द गांव के सामान्य परिवार की बेटी साक्षी ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है.
Motihari: चकिया. इरादे नेक हो तो सपने भी साकार होते हैं अनुमंडल स्थित माधोपुर गोविन्द गांव के सामान्य परिवार की बेटी साक्षी ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है. साक्षी ने भारतीय थल सेना में लेफ़्टिनेंट बनकर गांव और समाज का नाम रौशन किया है. उसने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर सीडीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है .यह उसका तीसरा प्रयास था. साक्षी अपनी सफलता का श्रेय माता पुष्पा देवी एवं पिता नवल किशोर प्रसाद को देती है. साक्षी के पिता नवल किशोर प्रसाद भारतीय सेना में वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार को लेफ्टिनेंट साक्षी का स्वागत चकिया रेलवे स्टेशन पर बैंड बाजे के साथ किया गया, जिसमें उसके माता पिता व सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










