मोतिहारी: मक्के के खेत से लापता युवक का शव बरामद, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 19 May 2026 11:34 AM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Motihari News: बंजरिया के चैलाहां कोठी गांव में दो दिनों से लापता 30 वर्षीय इस्तयाक आलम का शव मक्के के खेत से बरामद हुआ है. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जाँच में जुट गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां कोठी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय मक्के के खेत से पुलिस ने एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल निवासी इस्तयाक आलम के रूप में हुई है. युवक पिछले दो दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता था. शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

रविवार से लापता था युवक, मजदूरी करने की बात कहकर निकला था घर से

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मुजीबउद्दीन का पुत्र इस्तयाक आलम बीते रविवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से शहर जाकर मजदूरी करने की बात कहकर निकला था. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की और बंजरिया पुलिस को इसकी सूचना दी. लगातार गायब रहने के कारण परिवार वाले बेहद परेशान थे.

मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम, छानबीन शुरू

मंगलवार को मक्के के खेत में शव होने की सूचना मिलते ही बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा सुबोध कुमार, दयाराम सिंह यादव और महिला दारोगा रूपम कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल और गमछा बरामद हुआ है. मामले की वैज्ञानिक जाँच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई अहम नमूने इकट्ठा किए हैं.

परिवार में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

इस्तयाक की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी अफसाना खातून, तीन बेटों और एक बेटी सहित पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जाँच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.

मोतिहारी से राज निखिल की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन