नीलम दीदी की पुण्यतिथि पर शिव गुरु परिवार का अनोखा संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण

Author Nirmal kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
नीलम दीदी

नीलम दीदी

शिव गुरु परिवार ने संस्थापक गुरु हरेंद्र भैया की पत्नी नीलम दीदी की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया.

विज्ञापन

Neelam Didi Punyatithi: शिव गुरु परिवार के संस्थापक गुरु हरेंद्र भैया की पत्नी नीलम दीदी की 21वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शिव गुरु भाई-बहनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

यह कार्यक्रम शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन, पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण पखवाड़े के अंतर्गत हुआ.

प्रभात फेरी से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई. इसके बाद गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिव गुरु परिवार के सदस्य शामिल हुए.

भजन और प्रवचन के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

शिव भक्ति का दिया संदेश

वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव आदिकाल से ही गुरु के रूप में पूजनीय हैं. उन्होंने बताया कि लोक और परलोक में सुख की प्राप्ति के लिए शिव भक्ति का मार्ग सबसे श्रेष्ठ माना गया है.

प्रवचन के दौरान कहा गया कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के भजन और प्रवचन का श्रवण एवं प्रचार-प्रसार आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है.

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव कण-कण में विद्यमान हैं, उसी तरह प्रकृति की रक्षा करना भी प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है.

इसी संदेश के साथ श्रद्धालुओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Nirmal Kumar

लेखक के बारे में

By Nirmal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन