किशोरी की मौत के बाद आनन-फानन में जला दिया शव? कोटवा में पुलिस और FSL टीम की जांच शुरू

Author Shivam|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वी चंपारण के कोटवा में एक किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को आनन-फानन में जला देने का मामला सामने आया है. पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Kotwa News: पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया बैरागी टोला में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव को कथित रूप से साक्ष्य छिपाने की नीयत से जलाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. साथ ही अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

मौत के बाद दूसरे स्थान पर किया गया अंतिम संस्कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी की मौत के बाद उसके परिजन शव को डुमरा पंचायत के अमवा वार्ड संख्या-1 स्थित एक स्थान पर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

स्थानीय लोगों को घटना पर संदेह हुआ तो इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को दी गई.

FSL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार क्यों किया गया.

जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सभी तथ्यों और संभावित परिस्थितियों की पड़ताल कर रही हैं. एफएसएल रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण और शव के अंतिम संस्कार से जुड़ी परिस्थितियों की जांच जारी है.

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन