Motihari : यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ राजद का धरना-प्रदर्शन

Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 4:09 PM

विज्ञापन

शनिवार को राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Motihari : केसरिया. स्थानीय बाजार में शनिवार को राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेश्वर राय ने किया. धरना को संबोधित करते हुए राजद नेत्री पुनम देवी ने कहा कि बिहार और केन्द्र की एनडीए सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है. सरकार और विभाग की मिलीभगत से खुलेआम यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि 266 रुपये की सरकारी दर वाली यूरिया खाद किसानों को 600 रुपये तक में बेची जा रही है. इसके बावजूद सरकार पूरी तरह मौन धारण किए बैठी है. उन्होंने ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही इस पर रोक नहीं लगी और किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में किशुनदेव साह,नगर अध्यक्ष नितेश कुमार, नारद प्रसाद, रंजीत प्रसाद, संजीत कुमार, रामउदार सिंह, रामाकांत ठाकुर, रामबाबू यादव,राकेश कुमार, मंकेश्वर प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे. धरना के उपरांत एक तीन सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौपी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन