अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेन में नहीं निर्धारित हुआ रक्सौल का कोटा

दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली 15557 नंबर की अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेन में रक्सौल जंक्शन का कोटा निर्धारित नहीं किया गया है.
सप्ताह में दो दिन चलती है ट्रेन
यहां बता दें कि रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली 15557 नंबर की अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को दरभंगा से चलकर रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या धाम जंक्शन, लखनऊ चारबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल तक जाती है. यह ट्रेन मुख्य तौर पर अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जाती है. इस ट्रेन में शयनयान कोच की संख्या 12 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच की संख्या 8 है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




