इफ्तार पार्टी में देश-दुनिया के अमन की मांगीं दुआएं

Updated:
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी में देश-दुनिया के अमन की मांगीं दुआएं

शहर के छोटा बारियारपुर वार्ड नंबर 39 में हरि सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. शहर के छोटा बारियारपुर वार्ड नंबर 39 में हरि सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हरि सिंह व वार्ड पार्षद सह स्थायी समिति सदस्य रिंकू रानी की तरफ से दिए गए इस इफ्तारी पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हूं. लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तारी की. इस दौरान देश-दुनिया के अमन की दुआएं भी मांगी गईं. पार्षद रिंकू रानी ने कही कि हिन्दू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं. मौके पर मुस्तफा अंसारी, खलील मियां, शहीद मियां, परवेज कुमार, इस्लाम मियां, मुन्ना मियां, जहांगीर, शहजादा आलम सहित अन्य उपस्थित रहे.

हज यात्रियों के लिए तीसरी किस्त की राशि जमा करने की तिथि निर्धारित

सिकरहना. इस साल हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए तीसरी किस्त की राशि जमा करने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2025 तक निर्धारित किया गया है. जानकारी देते हुए बिहार राज्य हज कमेटी के ट्रेनर मो मिनहाजुल हक चंपारणी ने बताया कि हर एक एम्बारी केशन प्वाइंट से अलग अलग राशि देनी पड़ेगी. जैसे गया से 146150, कलकत्ता से 102450, मुबंई से 63900, दिल्ली से 71700, लखनऊ से,81650, हैदराबाद से 74600, बंगलोर से 77050 रूपया की राशि 03 अप्रैल 2025 तक जमा करा दे. इस राशि को उसी तरह से जमा करना है जिस तरह से पहली एवं दुसरी किस्त की राशि जमा की गई थी. किसी तरह की परेशानी हो सीधे मुआविन हज दफ्तर जामा मस्जिद ढाका से संपर्क कर सहयोग ले सकते हैं. हज यात्रियों के लिए हज प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन