ePaper

Motihari: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

Updated at : 31 Jul 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

एसएच 74 मार्ग के खिजीरपुरा के समीप बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. स्थानीय एसएच 74 मार्ग के खिजीरपुरा के समीप बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. मृतक केसरिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी 55 वर्षीय बच्चा राय बताया जाता है .घटना के संबंध में बताया जाता है की बच्चा राय गुरुवार की देर शाम हुसैनी बाजार से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच एक वाईक सवार युवक ने ठोकर मार दी, जहां वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहूंच कर घायल व्यक्ति को केसरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचया, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया, जहां मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई. शव आने बाद घर में चिख पुकार मच गई. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने की आवेदन नही मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन