ePaper

Motihari: जिले में एक पैक्स को जन औषधि की मिली स्वीकृति

Updated at : 30 Jul 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: जिले में एक पैक्स को जन औषधि की मिली स्वीकृति

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलेंगी. पीएम जन औषधि योजना के तहत जिले के प्राथमिक कृषि साख समिति ( पैक्स ) में जन औषधि बिक्री केंद्र खुलेगा.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. ग्रामीण क्षेत्रों में भी सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलेंगी. पीएम जन औषधि योजना के तहत जिले के प्राथमिक कृषि साख समिति ( पैक्स ) में जन औषधि बिक्री केंद्र खुलेगा. इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ व सस्ती होंगी. पहले चरण में जिले के एक पैक्स तुरकौलिया के सपही पैक्स का चयन किया गया है. वही अन्य ग्यारह पैक्स में विभाग को आवेदन किया है, इनमें कई को दवा का लाइसेंस मिल गया है. वही एक बोकाने कला पैक्स में ड्रग लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है. विभाग की शर्त यह है कि जिस पंचायत में पैक्स जन औषधि केंद्र खोला जाएगा, वहां बी फार्मा या डी फार्मा की डिग्री प्राप्त व्यक्ति होना चाहिए. पैक्स अध्यक्ष उस योग्य व्यक्ति को केंद्र के संचालन में जोड़कर ड्रग लाइसेंस लेंगे. इससे न सिर्फ सस्ती दवाएं मिलेंगी, बल्कि फार्मेसी डिग्रीधारकों को रोजगार भी मिलेगा.

जन औषधि योजना से मिलेंगे ये लाभ

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत जेनेरिक दवाएं बाजार से सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं. ये दवाएं गुणवत्ता में प्रमाणित हैं और मधुमेह, बीपी, हृदय रोग, संक्रमण आदि गंभीर बीमारियों के इलाज में कारगर हैं.यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करती है. ग्रामीणों को अब दवा के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा. गांव में ही जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाएं मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

कहते हैं अधिकारी

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन पैक्स के माध्यम से किया जाएगा. ग्यारह पैक्स से आवेदन प्राप्त हुए है. इनमें एक को लाइसेंस मिल गया है. कहा कि जहां पैक्स गोदाम नहीं है, वहां पंचायत सरकार भवन में केंद्र खोला जाएगा.

प्रिंस अनुपम,

जिला सहकारिता पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR SINGH

AMRESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन