ePaper

निर्जला एकादशी छह व पारण सात जून को, भगवान विष्णु की होती है पूजा

Updated at : 04 Jun 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
निर्जला एकादशी छह व पारण सात जून को, भगवान विष्णु की होती है पूजा

निर्जला एकादशी साल की सबसे प्रमुख और कठिन एकादशी मानी जाती है. यह ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को आती है.

विज्ञापन

चकिया. निर्जला एकादशी साल की सबसे प्रमुख और कठिन एकादशी मानी जाती है. यह ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को आती है. इस दिन व्रती बिना जल के उपवास करते है. इसलिए इसे निर्जला कहा जाता है. निर्जला एकादशी पूरी तरह से भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है और इसे सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है. इस शुभ दिन पर लोग प्रार्थना करते हैं, निर्जला व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मांगते हैं. पंचांग के अनुसार निर्जला एकादशी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के ग्यारहवें दिन या एकादशी तिथि को होती है, जो इस वर्ष 6 जून को है. हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार निर्जला एकादशी का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. चूंकि, निर्जला एकादशी शुक्ल पक्ष के दौरान आती है. इसलिए इसे ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी भी कहा जाता है. निर्जला व्रत बिना भोजन या पानी के रखा जाता है. द्वादशी तिथि पर भक्तों को अपना उपवास पारण के बाद पूर्ण करना चाहिए. उक्त बातें चकिया प्रखंड परसौनी खेम स्थित महर्षि गौतम ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केन्द्र चम्पारण काशी वैदिक गुरुकुलम के आचार्य अभिषेक कुमार दूबे, आचार्य आशुतोष कुमार द्विवेदी, आचार्य रोहन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन