गमछा, मिठाई और जयकारों के साथ हुई विदाई, बंजरिया से अमरनाथ यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था

Updated:
विज्ञापन

शिव भक्तों का जत्था को रवाना करते उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, बिहार मछुआरा आयोग अध्यक्ष ललन कुमार सहनी व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बंजरिया से 45 श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ. 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच, उन्हें गमछा और मिठाई भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं.

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से 45 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ. सिंघिया गुमटी से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को गमछा भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई.

पूजा-अर्चना के बाद मोतिहारी स्टेशन के लिए रवाना

यात्रा की शुरुआत दिन के करीब 11 बजे पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह के साथ हुई.

इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था सिंघिया गुमटी से पैदल जानपुल चौक होते हुए मोतिहारी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ, जहां से उन्हें अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रेन से विदा किया गया.

पुलिस सुरक्षा के बीच निकला जत्था

यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे मार्ग में मौजूद रहे. पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं का जत्था सुरक्षित रूप से रेलवे स्टेशन तक पहुंचा.

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दी शुभकामनाएं

श्रद्धालुओं की विदाई के मौके पर उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी, समाजसेवी विजय प्रसाद यादव, लालबाबू राय, सुजीत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

सभी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सफल अमरनाथ यात्रा की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ उन्हें रवाना किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन