पूर्वी चम्पारण में दिखा अनूठा उदाहरण, विरोध और हिंसा के दौर में भी मोतिहारी रहा पूरी तरह शांत, जिला प्रशासन की सूझबूझ से रचा गया इतिहास

फाइल फोटो डीएम सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात व अन्य
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) ने विरोध प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की घटनाओं के दौर में भी शांति का अनूठा उदाहरण पेश किया. जिला प्रशासन की सक्रियता, निरंतर संवाद और समय पर की गई तैयारियों ने किसी भी अप्रिय स्थिति को बनने से रोका.
Motihari News: बिहार के कई जिलों में हाल के दिनों में छात्रों के प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं सामने आईं, लेकिन पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी. जिले में किसी भी स्थान पर विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लगातार संवाद, निगरानी और समय पर की गई तैयारियों से पूरे जिले में शांति बनी रही.
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार सक्रिय रही.
संवाद और मॉनिटरिंग पर रहा जोर
प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया की निगरानी के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर लगातार संवाद स्थापित किया गया.
इसी रणनीति के तहत संभावित परिस्थितियों पर नजर रखी गई और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को बनने से पहले ही नियंत्रित करने का प्रयास किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
पूरे अभियान के दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात, सदर एसडीएम अरुण कुमार, सदर वन एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे.
प्रशासन का कहना है कि जिले में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे.
बिना बल प्रयोग के स्थिति रही सामान्य
प्रशासन के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने संयम और धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं.
अधिकारियों का कहना है कि संवाद और सतर्कता के जरिए जिले में शांति बनाए रखी गई तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की नौबत नहीं आई.
प्रशासन की कार्यशैली की हो रही चर्चा
स्थानीय स्तर पर प्रशासन की इस कार्यशैली की सराहना की जा रही है. विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों द्वारा प्रशासन की संवाद आधारित पहल का समर्थन किए जाने का भी दावा किया गया है.
प्रशासन का कहना है कि आगे भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी, समन्वय और संवाद की रणनीति जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










