Motihari News: महायज्ञ के दौरान तनाव फैलाने वालों पर सख्ती, दो दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तैनात पुलिस की तस्वीर

Motihari News: मोतिहारी के भंडार गांव में कलश यात्रा के दौरान हुई झड़प मामले में पुलिस ने दो दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. जानिए खबर विस्तार से …

विज्ञापन

Motihari News:  पचपकरी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में महायज्ञ की कलश यात्रा के दौरान हुई झड़प मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ढाका डीएसपी उदय कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने मंगलवार की रात गांव में सघन छापेमारी कर दो दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है.

दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

इस मामले को लेकर पचपकरी थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. पहली प्राथमिकी मजिस्ट्रेट सह बीडीओ इस्माइल अंसारी के बयान पर दर्ज हुई है, जिसमें 200 नामजद और 200 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. वहीं, दूसरी प्राथमिकी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के बयान पर दर्ज की गई है. घटना के तुरंत बाद डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

सीसीटीवी फुटेज से हो रही पहचान

पुलिस अब गांव और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल वीडियो फुटेज के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है. गौरतलब है कि सोमवार को कलश यात्रा रोकने के विवाद में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था, जिसे प्रशासन ने समय रहते नियंत्रित कर लिया था. वर्तमान में गांव की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती के बीच महायज्ञ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है.

मोतिहारी से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन