Motihari News: कस्तूरबा विद्यालय में सुरक्षा के साथ खिलवाड़, एक बीमार गार्ड के भरोसे 41 छात्राएं

Updated:
विज्ञापन

चन्द्रहिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

Motihari News: मोतिहारी के चन्द्रहिया स्थित कस्तूरबा विद्यालय में 41 छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है. एक बीमार गार्ड, बंद सीसीटीवी और सड़ी सब्जियों के बीच छात्राएं रहने को मजबूर हैं. जर्जर भवन के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: सदर प्रखंड के चन्द्रहिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है. मंगलवार को विद्यालय के निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर पाई गई. यहाँ वर्ग 6 से 8 तक की 41 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के नाम पर कैंपस में मात्र एक गार्ड तैनात है, जो स्वयं अस्वस्थ बताया जा रहा है.

बंद पड़े सीसीटीवी और फायर सेफ्टी का अभाव

लाखों रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे वर्तमान में सफेद हाथी साबित हो रहे हैं. कैमरों के बंद पड़े होने से छात्राओं की निगरानी पूरी तरह ठप है. इतना ही नहीं, परिसर में अग्नि शमन (फायर सेफ्टी) का कोई इंतजाम नहीं है. रात के समय स्थिति और भी जोखिम भरी हो जाती है, जिससे आपातकालीन स्थिति में छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को सहायता मिलना मुश्किल है.

सड़ी सब्जियां और जर्जर भवन दे रहे हादसों को दावत

छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है. मेनू के नाम पर उन्हें सड़ी-गली और खराब गुणवत्ता वाली सब्जियां परोसी जा रही हैं. आपूर्ति करने वाले वेंडर की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है. वहीं, विद्यालय का भवन भी जर्जर हो चुका है. दीवारों से पानी का रिसाव हो रहा है और ऊपरी हिस्सा कभी भी हादसे का कारण बन सकता है. जल निकासी की व्यवस्था न होने से परिसर में गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है.

सड़ी-गली और खराब गुणवत्ता वाली सब्जियां

क्या कहती हैं वार्डन

मामले पर वार्डन सीमा खातून ने बताया कि वह एक वर्ष से यहाँ प्रतिनियुक्ति पर हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि व्यवस्थाओं में कमियां हैं, जिन्हें सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. वार्डन ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब सब्जियों को वापस करने और सीसीटीवी कैमरों को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है. हालांकि, वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्राओं के अभिभावकों में गहरा आक्रोश है.

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन