Kesaria News: केसरिया में उपसरपंच और पंचों का भत्ता फंसा, सरपंच ने खोला मोर्चा

प्रखंड कार्यालय केसरिया
Motihari News: केसरिया के ताजपुर पटखौलिया पंचायत के सरपंच ने डाटा ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आठ महीने पहले निर्वाचित हुए उपसरपंच और पंचों की सूची जिला कार्यालय नहीं भेजने के कारण उनका भत्ता लंबित है. पढ़ें पूरी खबर...
Motihari News: प्रखंड के ताजपुर पटखौलिया पंचायत में पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं. पंचायत के सरपंच मोहन दास ने प्रखंड पंचायती राज कार्यालय में तैनात डाटा ऑपरेटर रवि शास्त्री पर कार्य में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. इस संबंध में सरपंच ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है.
आठ माह बाद भी सूची अपडेट नहीं
सरपंच मोहन दास के अनुसार, पंचायत में उपसरपंच और पंच पद के लिए हुए उपचुनाव को बीते करीब आठ महीने हो चुके हैं. चुनाव के बाद नियमानुसार निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची जिला कार्यालय को भेजी जानी चाहिए थी, ताकि उनका विवरण पोर्टल पर दर्ज हो सके. आरोप है कि डाटा ऑपरेटर रवि शास्त्री ने अब तक नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई है.
भत्ते के लिए भटक रहे जनप्रतिनिधि
डाटा ऑपरेटर की इस कथित लापरवाही का सीधा असर नवनिर्वाचित उपसरपंच और पंचों पर पड़ रहा है. सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण इन जनप्रतिनिधियों को अब तक सरकार की ओर से मिलने वाला भत्ता प्राप्त नहीं हो सका है. सरपंच ने बताया कि प्रतिनिधि बार-बार अपने हक के भत्ते के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. सरपंच मोहन दास ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मी पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द जनप्रतिनिधियों का लंबित भत्ता भुगतान सुनिश्चित कराया जाए.
मोतिहारी के केसरिया से राकेश कुमार रतन की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










