Motihari: चकिया में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, राहुल-तेजस्वी पर निशाना

Published by :Aniket Kumar
Published at :30 Apr 2026 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari News bjp mahila morcha protest chakia effigy burning rahul tejashwi

भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाल फूंका राहुल-तेजस्वी का पुतला

Motihari News: मोतिहारी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश मार्च निकाला है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई और विपक्ष पर निशाना साध. पढे़ं पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Motihari News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी घमासान अब सड़कों पर भी दिखने लगा है. गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में आक्रोश मार्च निकालकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की.

भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाल फूंका राहुल-तेजस्वी का पुतला

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर जोर

भाजपा जिला मंत्री माला सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन ने इस ऐतिहासिक पहल को बाधित कर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया है.

सुभाष चौक पर हुआ समापन

आक्रोश मार्च के दौरान स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने भी सभा को संबोधित किया. महिला कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर “नारी शक्ति का अपमान बंद करो” और “महिलाओं को उनका अधिकार दो” जैसे नारे लगाए. मार्च का समापन सुभाष चौक पर पुतला दहन के साथ हुआ.

मोतिहारी से निर्मल मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Motihari: आंधी-बारिश के बाद भीगी लकड़ियां बटोरते दिखे बच्चे, सामने आई गरीबी की तस्वीर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन