Motihari: राजाबाजार में वकील से छीनी सोने की चेन, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना

Published by :Aniket Kumar
Published at :30 Apr 2026 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Motihari Crime raja bazar advocate chain snatching early morning case 2026

मार्केट में चलता व्यक्ति, उसके पीछे बाइक पर बदमाश (AI जेनरेटेड)

Motihari Crime: मोतिहारी के राजा बाजार इलाके में मंगलवार सुबह एक वकील से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari Crime: शहर के राजाबाजार इलाके में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अधिवक्ता उदयानन्द गिरि के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना उस समय हुई जब वे सुबह घर से बाहर निकले थे. जानकारी के अनुसार तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार थे और पहले से घात लगाए हुए थे. जैसे ही अधिवक्ता सड़क पर पहुंचे, बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेजी से निकल गए.

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

लोगों ने बढ़ाई गश्त की मांग

इस वारदात के बाद राजाबाजार इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुबह के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढे़ं: Motihari News: चकिया और पिपरा को मिला आरओबी तोहफा, सांसद संग डीआरएम निरीक्षण

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन