चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर सड़क हादसा, वृद्ध की मौत और बाइक चालक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक घायल

चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर सड़क हादसा, वृद्ध की मौत और बाइक चालक गंभीर

कल्याणपुर के बली बेलवा पुल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन

 Kalyanpur Road Accident: पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बली बेलवा पुल के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई. जबकि इस घटना में मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बली बेलवा गांव के रहने वाले 80 वर्षीय लालबाबू सिंह शुक्रवार की रात सड़क के किनारे मौजूद थे. इसी दौरान चकिया की दिशा से केसरिया की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध लालबाबू सिंह हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए.

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल चालक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव निवासी प्रभु ठाकुर के पुत्र प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

चालक का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

घायल बाइक चालक प्रकाश ठाकुर का मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक स्प्लेंडर बताई गई है. घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. अभी तक किसी पक्ष से लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:मोतिहारी के किसानों के लिए खुशखबरी, केले और लीची की खेती पर सरकार देगी भारी अनुदान



विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन