घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 10 Mar 2025 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत

मकरी महुआवा गांव में पिछले दिनों बाइक की ठोकर से घायल बच्ची की मौत पीएमसीएच पटना में इलाज के क्रम में हो गई है.

विज्ञापन

पीपराकोठी. थाना क्षेत्र के मकरी महुआवा गांव में पिछले दिनों बाइक की ठोकर से घायल बच्ची की मौत पीएमसीएच पटना में इलाज के क्रम में हो गई है. मृत बच्ची कुड़िया बंगरी निवासी रंजीत ठाकुर की दस वर्षीय पुत्री रेशमी कुमारी हैं. इस संबंध में मृतिका की माता धनीशा देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर बाइक सवार तीन लोगों को आरोपित करते हुए कार्रवाई की मांग की हैं. उसने अपने आवेदन में बताया हैं कि मेरे पति पीपराकोठी में भुजा का दुकान चलाते हैं. पिछले दो मार्च को शाम करीब साढ़े आठ बजे मेरे पति और मेरी पुत्री साइकिल से घर आ रही थी. जैसे ही वह मकरी महुआवा में पहुंची की एक बाइक पर सवार ने ठोकर मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक व तीनों को घेर लिया और घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा. जहां चिकित्सक ने मेरी बच्ची की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहां ईलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई. . पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन