दुकान में घुसकर मारपीट, लूटपाट मामले में चार आरोपियों को भेजा गया जेल

Updated at : 06 Mar 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान में घुसकर मारपीट, लूटपाट मामले में चार आरोपियों को भेजा गया जेल

थाना क्षेत्र के कमिटी बाजार पर दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के कमिटी बाजार पर दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोटवा सोबैया का विकेश कुमार यादव, अभय कुमार व उपेंद्र कुमार है, जबकि एक आरोपी उसी गांव के सुभाष राय को घटना के दिन ही गिरफ्तार किया गया था. मालूम हो कि माधोपुर मधुमालत के राहुल राज और उसके भाई का दुकान कमिटी बाजार पर है. दोनों दुकान से 3000 रुपये का उधार समान आरोपी विकेश कुमार ले गया था. इसी बीच 4 मार्च को वह फिर उधार में सामान मांगा. जब दुकानदार राहुल ने पुराना पैसा मांगा तो इसको लेकर तू तू मै मैं हुआ. इसका बदला लेने के लिए अगले सुबह करीब 100 लोगों के साथ विकेश यादव हरवे-हथियार के साथ दुकान पर आ धमके और आते ही मारपीट शुरू कर दिया. जिसमें दुकानदार के पिता, भगिनी, भाई सहित अन्य घायल हो गए. वही दुकान में घुसकर नकदी 50 हजार और साढ़े तीन लाख का गहना और समान लूट लिया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि फरार अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन