नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दौरान विडियो बनाकर वायरल करने के मामले एक दुष्कर्मी समेत चार आरोपियों को पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मधुबन. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दौरान विडियो बनाकर वायरल करने के मामले एक दुष्कर्मी समेत चार आरोपियों को पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संदीप कुमार सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल था. वही पीड़िता को धमकाने के मामले संदीप के पिता राजेंद्र राय, त्रिभुवन राय,विडियो वायरल करने वाले उमाशंकर कुमार साह शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी रोहुआमान गांव के रहने वाले है.हलांकि तीन दुष्कर्मी अभी फरार है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नाबालिग का विडियो वायरल करने वाला मोबाइल बरामद कर लिया गया है. घटना का वीडियो उमाशंकर कुमार साह के द्वारा पीड़िता के परिजन को भेजा गया था. पीड़िता के परिजन को धमकी देने वाले दो आरोपी व एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये गठित एसआईटी की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.छापेमारी में प्रभारी पकड़ीदयाल डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति,थानाध्यक्ष संजीव मौआर,गड़हिया ओपी प्रभारी अनिल कुमार दास समेत शशस्त्र बल जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




