ePaper

Motihari: सिविल सर्जन के निर्देश के बाद भी प्रतिनियुक्ति पर जमे हैं कर्मी

Updated at : 17 Apr 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: सिविल सर्जन के निर्देश के बाद भी प्रतिनियुक्ति पर जमे हैं कर्मी

पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे कर्मियों की सेवा वापसी करने के फैसले का सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे कर्मियों की सेवा वापसी करने के फैसले का सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है. पिछले माह मार्च में ही स्वास्थ्य विभाग के सारे डेपुटेशन निरस्त कर दिए गये हैं. अवर सचिव के स्तर से सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द करने का आदेश दिया गया. जिसके आलोक में सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने 28 मार्च 2025 को ही पत्र जारी करते हुए कर्मियों को अपने पदस्थापित स्थान पर योगदान करने के लिए विरमित करने का आदेश जारी किया है. वहीं निकासी व व्ययन पदाधिकारी के दायित्वों का संधारण करने वाले कर्मियों को 1 अप्रैल तक का समय दिया था. लेकिन सिविल सर्जन के इस आदेश के 17 दिन बाद भी अबतक कई कर्मी प्रतिनियुक्ति पर बने हुए हैं. जो सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है? इनमें सदर अस्पताल के इंज्यूरी विभाग के लिपिक देवेंद्र सिंह और पोस्टमार्टम विभाग के लिपिक धर्मेंद्र सिंह का 17 अप्रैल तक काम पर बने रहना चर्चा में है. लिपिक देवेंद्र सिंह का मूल पदस्थापना सदर ग्रामीण में पुरुष ग्राम साथी के पद पर है. जबकि लिपिक धर्मेंद्र सिंह सदर अस्पताल के लेप्रोसी कार्यालय में पदस्थापित है. इसके अलावे भी कई डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर भी प्रतिनियुक्ति पर बने हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन