चोरी के ई-रिक्शा काटकर बाजार में खपाने वाला नेटवर्क रडार पर, जल्द होगी छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी में ई-रिक्शा चोरी गिरोह के खुलासे के बाद अब वाहनों को काटकर पुर्जे बेचने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कसने वाला है. चार गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक गैरेज और मशीनरी दुकानों को रडार पर लिया है, जहां चोरी के ई-रिक्शा के पार्ट-पुर्जे खपाए जाते थे. जल्द ही इन संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा सकती है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. नगर पुलिस की कार्रवाई में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का खुलासा होने के बाद अब चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी के ई-रिक्शा को गैरेज में काटकर उसके पार्ट-पुर्जे अलग किए जाते थे और फिर शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाए जाते थे. इस खुलासे के बाद आधा दर्जन से अधिक गैरेज और मशीनरी दुकानें पुलिस के रडार पर आ गई हैं.

ई-रिक्शा चोरी के बाद गैरेज में होती थी कटिंग

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. पुलिस के अनुसार चोरी के ई-रिक्शा को पहले सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया जाता था. इसके बाद गैरेज में उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट-पुर्जों में बदल दिया जाता था.

पार्ट्स को गैरेज, दुकानों और कबाड़ियों के जरिए खपाने का आरोप

जांच में सामने आया है कि ई-रिक्शा के अलग किए गए पार्ट-पुर्जों को गैरेज, मशीनरी दुकानों और कबाड़ियों के माध्यम से बाजार में बेचने की बात सामने आई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के वाहनों के पार्ट्स खरीदने और बेचने में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

अवधेश चौक और नंदपुर समेत कई इलाके रडार पर

पुलिस को अवधेश चौक और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नंदपुर समेत कई इलाकों में चोरी के ई-रिक्शा के पार्ट-पुर्जे बेचे जाने की जानकारी मिली है. इन स्थानों पर संचालित गैरेज और दुकानों की गतिविधियों की जांच की जा रही है.

चार गिरफ्तारियों के बाद खुलने लगी नेटवर्क की परतें

चार दिन पहले नगर पुलिस ने कोल्हुरवा में छापेमारी कर ई-रिक्शा चोरी गिरोह का खुलासा किया था. इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के बाद पुलिस को चोरी के ई-रिक्शा की कटिंग और पार्ट्स की बिक्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले.

गैरेज से कबाड़ी तक खंगाला जा रहा पूरा नेटवर्क

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के ई-रिक्शा कहां काटे जाते थे, उन्हें कौन खरीदता था और उनके पार्ट्स किन दुकानों एवं कबाड़ियों के जरिए बाजार में खपाए जाते थे. संदिग्ध गैरेज और दुकानों पर जल्द छापेमारी की तैयारी की जा रही है.

इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि चोरी के ई-रिक्शा के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: हाफ डे को लेकर जिलों में अलग-अलग आदेश पर रोक, शिक्षा विभाग ने दिया सख्त निर्देश


विज्ञापन
Amresh Kumar

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन