हाफ डे को लेकर जिलों में अलग-अलग आदेश पर रोक, शिक्षा विभाग ने दिया सख्त निर्देश
सांकेतिक तस्वीर
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को ही हाफ डे का संचालन होगा. जिलों या विद्यालय स्तर पर कोई अलग व्यवस्था लागू नहीं की जा सकती. विभागीय निर्देश की अवहेलना करने पर अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
Bettiah News: सरकारी विद्यालयों में शनिवार के हाफ डे संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को ही हाफ डे का संचालन होगा. जिलों या विद्यालय स्तर पर इसके अलावा कोई अलग व्यवस्था लागू नहीं की जा सकती. विभागीय निर्देश की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
शनिवार को ही चलेगा हाफ डे स्कूल
शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार 17 अगस्त को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि 6 अगस्त 2026 के विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे का संचालन किया जाना है.
गुरुवार को हाफ डे की व्यवस्था पर भी रोक
विभाग को जानकारी मिली थी कि कुछ जिलों में शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी को देखते हुए गुरुवार को हाफ डे स्कूल संचालित करने की व्यवस्था की जा रही थी. शिक्षा विभाग ने ऐसी व्यवस्था पर रोक लगा दी है.
जिलों को अलग आदेश जारी करने की अनुमति नहीं
विशेष सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विभाग की अनुमति के बिना किसी जिले, विद्यालय या सक्षम प्राधिकार के स्तर से विद्यालय संचालन को लेकर अलग आदेश जारी नहीं किया जाए. सभी सरकारी स्कूलों में विभागीय आदेश के अनुसार ही संचालन सुनिश्चित करना होगा.
उल्लंघन पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि हाफ डे संचालन से जुड़े निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विभागीय निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: पैसों की कमी से अब नहीं रुकेगी पढ़ाई? मोतिहारी के 19 हजार छात्रों को मिला 4 लाख तक शिक्षा लोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रवि 'रंक'
90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









