पढ़ाई से लेकर एनसीसी तक चमके छात्र, सम्मान समारोह में बढ़ा बच्चों का हौसला
मुख्य अतिथि के साथ प्रशस्ति पत्र के साथ खड़े छात्र
education
Bagaha News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री प्लस टू डीएम एकेडमी, बगहा-1 में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी प्रतिभा और बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा.
दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य कर संयुक्त आयुक्त, बगहा शिवनारायण पासवान, विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार यादव, एनसीसी ऑफिसर देवीदत्त मालवीय एवं संगीत भास्कर रूपेश कुमार पाठक की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके बाद वंदे मातरम् के साथ समारोह की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक राही ने किया.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान
मुख्य अतिथि शिवनारायण पासवान एवं प्राचार्य राकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, नंदिनी कुमारी, सिमरन कुमारी, विनीता कुमारी, आशु कुमारी, शगुन कुमारी, खुशी कुमारी, गोलू कुमार, कुंदन कुमार एवं दिवाकर कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
एनसीसी कैडेट्स को भी किया गया सम्मानित
एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट केशव कुमार, हिमांशु कुमार, रिशु राज, राकेश कुमार, घनश्याम गोड समेत अन्य विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार मिलने के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाना जरूरी : शिवनारायण पासवान
मुख्य अतिथि शिवनारायण पासवान ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन मिले. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है. पुरस्कार और सम्मान बच्चों को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं.
अनुशासन और प्रतिभा से मिलती है सफलता : प्राचार्य
प्राचार्य राकेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. स्वतंत्रता दिवस की विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई. उपलब्धियों को सम्मानित करने का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करना है.
शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
छात्रों को पुरस्कृत करने में शिक्षक देवीदत्त मालवीय, रूपेश कुमार पाठक, सोहराब अंसारी, संजीव कुमार ठाकुर, तमन्ना खातून, सुमन कुमारी, रामरतन प्रजापति, अमित कुमार एवं रमेश कुमार शर्मा समेत अन्य शिक्षकों की भूमिका रही.
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राकेश कुमार यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर वाल्मिकी दुबे, दयाशंकर प्रसाद, नेहाल अहमद, मोनीर आलम, राजन पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: धूमधाम से मना नागपंचमी और सावन सोमवारी का त्योहार, शिवालयों में जलाभिषेक तो विषहर स्थानों पर नाग पूजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रप्रकाश आर्य
चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









