उत्तर बिहार में 19 से 23 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर बिहार के जिलों में 19 से 23 अगस्त के बीच मौसम का मिला-जुला असर दिखेगा. कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Weather News: उत्तर बिहार के जिलों में 19 से 23 अगस्त के दौरान मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

19 से 22 अगस्त के बीच बारिश की संभावना

पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 22 अगस्त के बीच उत्तर बिहार के अलग-अलग इलाकों में एक-दो दिन बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश का असर अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है.

विशेष रूप से सिवान, सारण, वैशाली, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.

36 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर बिहार में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 85 से 90 प्रतिशत तक रह सकती है, जो दोपहर तक घटकर 55 से 60 प्रतिशत के आसपास पहुंचने का अनुमान है. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. चंपारण, सिवान, सारण, वैशाली और गोपालगंज समेत बारिश और वज्रपात की चेतावनी वाले क्षेत्रों के किसानों को खराब मौसम के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचने को कहा गया है.

किसानों को पशुओं को सुरक्षित और पक्के स्थान पर बांधकर रखने की सलाह दी गयी है. खेतों में जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए जल निकासी की व्यवस्था भी समय रहते दुरुस्त करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से सिर्फ 20 सेमी नीचे

विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन