Samastipur: सहयोग शिविर में 244 आवेदन प्राप्त, 71 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
4 शिविर में मौजूद पदाधिकारी व आम लोग | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर में वारी और बंगरहाट्टा पंचायत में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया. 244 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 71 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष 173 लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं.
Samastipur News: प्रखंड की वारी और बंगरहाट्टा पंचायत में जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड और अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों ने सीधे आम लोगों से संवाद कर उनकी शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन लिये. दोनों पंचायतों से विभिन्न विभागों के कुल 244 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 71 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.
173 लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश
शिविर में प्राप्त 173 लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया. अधिकारियों ने इन मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया.
बंगरहाट्टा पंचायत से विभिन्न विभागों के कुल 90 आवेदन मिले. इनमें 31 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि 59 आवेदन लंबित रहे.
बंगरहाट्टा में राजस्व के 45 आवेदन मिले
बंगरहाट्टा पंचायत में राजस्व विभाग से 45, आपूर्ति विभाग से 14, शिक्षा से चार, स्वास्थ्य से 24 और कृषि विभाग से तीन आवेदन प्राप्त हुए.
इनमें राजस्व विभाग के सात, आपूर्ति विभाग के 21 और स्वास्थ्य विभाग के तीन मामलों का शिविर में ही निष्पादन कर दिया गया.
वारी पंचायत से मिले 154 आवेदन
वारी पंचायत में कुल 154 आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने इनमें से 40 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि 114 आवेदन आगे की कार्रवाई के लिए लंबित रखे गये.
वारी पंचायत में राजस्व विभाग से 99, आपूर्ति से 10, शिक्षा से 14, स्वास्थ्य से 16 तथा आरटीपीएस एवं अन्य विभागों से 15 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें राजस्व के आठ, आपूर्ति के 13, शिक्षा के तीन, स्वास्थ्य के 15 और कृषि के एक मामले का मौके पर निष्पादन किया गया.
लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अधिकारी
मौके पर मौजूद एसडीओ संदीप कुमार और बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना ही सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य है.
उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.
स्थानीय लोगों ने भी सहयोग शिविर की सराहना की. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के आयोजन से आम लोगों के लिए अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना आसान हो गया है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: बड़ी वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-गांजा समेत हथियार बरामद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए