मोतिहारी में सावन मिलन समारोह, रजनी कौशल और आबिदा समीम बनीं सावन क्वीन

Updated:
विज्ञापन

हर परिधान में इनरवियर की महिला

इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने धूमधाम से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. महिलाओं ने हरे परिधानों में शिव भजन, कजरी गीतों और मनोरंजक खेलों का आनंद लिया. समारोह में रजनी कौशल और आबिदा समीम को 'सावन क्वीन' के ताज से नवाजा गया.

विज्ञापन

Motihari News: इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की ओर से क्लब की सीनियर सदस्य उषा कमल के अगरवा स्थित आवास पर सावन मिलन समारोह आयोजित किया गया. हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने शिव भजन, कजरी गीत, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सावन की खुशियां मनाईं. समारोह में रजनी कौशल और आबिदा समीम को सावन क्वीन चुना गया.

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ सावन मिलन का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव, पीपी रजनी कौशल, पीपी नूतन बाला, पीपी निशा देव, पीपी राखी साह, पीपी कुमारी अमृता, आईपीपी लोकिता कुमारी, सचिव चंद्रलता वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट आबिदा समीम, आईएसओ निशा प्रकाश एवं एडिटर दीपा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

शिव भजन और कजरी गीतों से सावनमय हुआ माहौल

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब सदस्य नीलम वर्मा एवं निशा प्रकाश ने शिव भजन की प्रस्तुति से की. इसके बाद पीपी नूतन बाला, राखी साह, रंभा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, अनुपमा कुमारी एवं अंजू श्रीवास्तव ने सावन और कजरी गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया.

मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने लिया हिस्सा

सावन मिलन समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. आईएसओ की ओर से आयोजित विशेष गेम में उषा कमल विजेता रहीं. प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.

रजनी कौशल और आबिदा समीम बनीं सावन क्वीन

समारोह का प्रमुख आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही. इसमें पीपी रजनी कौशल एवं वाइस प्रेसिडेंट आबिदा समीम को संयुक्त रूप से सावन क्वीन चुना गया. इस अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

उपहार देकर महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी महिलाओं को सावन मिलन के अवसर पर उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री भेंट की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के साथ महिलाओं को एक-दूसरे के साथ संवाद और सहभागिता का अवसर देते हैं.

कार्यक्रम में रीता वर्मा, सीमा गुप्ता, नीलू श्रीवास्तव, डॉ. स्वेच्छा, प्रिया चौधरी सहित क्लब की अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: पैसों की कमी से अब नहीं रुकेगी पढ़ाई? मोतिहारी के 19 हजार छात्रों को मिला 4 लाख तक शिक्षा लोन


विज्ञापन
सुजीत कुमार पाठक

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार पाठक

सुजीत प्रभात खबर में फोटो जर्नलिस्ट के रूप में 2009 से कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन