Motihari: दुर्गा पूजा व चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 4:51 PM
दुर्गा पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने शनिवार को केसरिया थाना परिसर में संयुक्त बैठक की.
Motihari: केसरिया. दुर्गा पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सौरव जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को केसरिया थाना परिसर में संयुक्त बैठक की. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी पूजा पंडालों को लाइसेंस जारी करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण हेतु पंडालों में उचित प्रवेश एवं निकाश व्यवस्था करने पर बल दिया. बैठक में चकिया डीएसपी संतोष कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार, बीडीओ कुमुद कुमार, केसरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार, बीजधरी थानाध्यक्ष विकास आनंद, डुमरियाघाट थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










