प्रयागराज से लौट रही बस ने बाइक सवार तीन युवक को रौंदा, एक की मौत, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Feb 2025 4:05 PM (IST)
विज्ञापन

तौनी थाना के मठिया के समीप एनएच 28 ए पर नेपाली बस चालक ने शनिवार की देर संध्या बाइक सवार तीन युवक को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
– शहर से मजदूरी कर एक ही बाइक से तीनों लौट रहे थे घर
– सभी बंजरिया थाना के बथना के है निवासी प्रतिनिधि,बंजरिया छतौनी थाना के मठिया के समीप एनएच 28 ए पर नेपाली बस चालक ने शनिवार की देर संध्या बाइक सवार तीन युवक को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. मृत युवक बंजरिया थाना के बथना गांव निवासी सीताराम मुखिया का 23 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार हैं, जबकि दोनों घायल युवक बथना का ही शिव शंकर मुखिया का पुत्र बिंदा मुखिया व शंभू मुखिया का पुत्र ध्रुप मुखिया है. घटना का सूचना मिलते ही छतौनी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज चल रहा है. वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर छतौनी चौक के तरफ से मजदूरी कर अपने घर बंजरिया थाना के बथना लौट रहा था. इसी दौरान नेपाली रजिस्ट्रेशन नंबर बस प्रयागराज से तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस नेपाल लौट रहा था. जिस दौरान छतौनी थाना के मठिया के समीप बस के चपेट में बाइक सवार तीनों युवक आ गए, जहां घटनास्थल पर ही एक युवक लड्डू की मौत हो गयी. जबकि उसके दो साथी बिंदा व ध्रुप बुरी तरह घायल हो गए. छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को थाना लाया गया है. मामले में आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




